

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के रसोईया और वहां पर पढ़ाने वाली दो अध्यापिकाओं में लड़ाई हो गई। शिकायत मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
इस पोस्ट में
मामला भीटी अंबेडकर नगर का है। जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साधना दुबे रसोईया के रूप में कार्यरत हैं। 30 नवंबर को जब साधना दुबे रसोई घर में मिड डे मील के लिए खाना बना रही थी। तब विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका नीतू सिंह और माधुरी सिंह रसोई घर में आई और खाना लेने लगी। तब रसोईया साधना दुबे ने अध्यापिकाओं को खाना लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी बच्चों ने खाना नहीं खाया है बच्चों के खाना खा लेने के बाद अब खाना ले सकती हैं। इस बात पर अध्यापिकाओं को गुस्सा आ गया और उन्होंने रसोई घर में खाना फैला दिया। झगड़ा होने के बाद रसोईया साधना दुबे ने 112 नंबर पर कॉल किया और अध्यापिकाओं की शिकायत की।
यह शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची। जिससे बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने नोटिस भेजकर रसोईया साधना दुबे और अध्यापिकाएं नीतू सिंह और माधुरी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
वही रसोईया साधना दुबे ने कहा है कि पिछले 6 महीने से अध्यापिकाएं उसे प्रताड़ित कर रहे हैं ।और जब उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने भी कोई कदम नहीं उठाया है। तो आज अध्यापिकाओं की इतना मन बढ़ गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बेसिक अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह को सौंप दी है । और बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने रसोईया साधना दुबे और अध्यापिकाएं नीतू सिंह और माधुरी सिंह को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण मिलने पर उचित कार्रवाई करने को कहा है।