Categories: News

Kanpur: प्रेमी शादी से मुकर गया तो प्रेमिका पहुंची औरैया पुलिस स्टेशन

Published by
प्यार ज़िदद् और शादी

औरैया में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें थाने में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई। हुआ कुछ यूं था कि 4 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और एयरफोर्स में नौकरी मिलने के बाद प्रेमी शादी से मुकर गया। साथ ही उसने दूसरी लड़की से शादी भी तय कर ली। प्रेमिका को जब इसकी भनक लगी तो उसने प्रेमी को किसी बहाने से मिलने के लिए बुलाया। हालांकि प्रेमिका के एक घंटे तक समझाने पर भी प्रेमी नहीं समझा तो उसने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को ही थाने ले गई और पुलिस के समझाने पर प्रेमी शादी के लिए तैयार भी हो गया। फिलहाल दोनों की रजामंदी तथा परिवार वालों की सहमति के बाद उन्होंने एक दूसरे को वरमाला पहना कर शादी कर ली।

प्रेमी-प्रेमिका कानपुर देहात के ही रहने वाले हैं.

कानपुर देहात के सबलपुर गांव में रहने वाले वेद प्रकाश का गांव की प्रियंका से ही सन् 2018 में प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप यह भी है कि वेद प्रकाश ने शादी का झांसा देकर प्रियंका शारीरिक संबंध भी बना लिया। वेद प्रकाश की एयरफोर्स में नौकरी 2019 में लग गई, उसकी तैनाती पठानकोट में हो गई। प्रियंका के अनुसार नौकरी लगने के बाद प्रेम प्रकाश ने फोन पर बातचीत करना बंद कर दी। इतना ही नहीं वह शादी से भी मुकर गया। माता-पिता के कहने पर उसने दूसरी जगह शादी भी तय कर ली। प्रियंका के कई बार समझाने के बाद भी वेद प्रकाश शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुआ।


पुलिस के समझाने पर मान गया

प्रियंका औरैया गुरुवार को पहुंच गई और रात में वह होटल में रुकी। शुक्रवार को उसने प्लान बनाकर वेद प्रकाश को मिलने के लिए बुलाया। लगभग एक घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन वेद प्रकाश शादी के लिए नहीं तैयार हुआ। प्रियंका ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के डेढ़-दो घंटे समझाने के बाद से वह शादी के लिए मान गया। थाने के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई तथा इसके बाद से दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। थानाध्यक्ष संतोष अवस्थी ने बताया कि प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था। बहुत समझाने के बाद दोनों शादी के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि परिवार वालों की सहमति के बाद से दोनों ने शादी भी की है।

Share
Published by

Recent Posts